Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra३० मिनट पहले

खैरटिया गांव की बदहाल सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

खैरटिया गांव की बदहाल सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

खैरटिया गांव की बदहाल सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध ओबरा, सोनभद्र। खैरटिया गांव की बदहाल मुख्य सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर अपना दल एस के जिला महासचिव सोनभद्र शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढों में धान की रोपाई कर अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट कराया। शिवदत्त दुबे ने बताया कि ओबरा तहसील से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित खैरटिया गांव में करीब 10 हजार की आबादी निवास करती है। ओम चौराहे से नदी तक लगभग दो किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। रात के समय पैदल आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्र से सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन खनिज विकास निधि और सीएसआर मद की राशि का समुचित लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने सड़क के चौड़ीकरण के साथ दोनों तरफ नालियों और सड़क पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण और नाली निर्माण की कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में सतीश तिवारी, फूलचंद जायसवाल, जगमोहन, शरीफ खान, शारदा जायसवाल, राम दरस सोनी, जितेंद्र केसरी, अशोक जायसवाल, रामविलास सिंह, लल्लन भारती, हनुमान जायसवाल, रुपेश यादव, अवधेश मद्धेशिया, बीके शुक्ला, मनोज शर्मा, विनोद पटेल, राम पुकार पासवान, पंकज दुबे, राम भजन गुप्ता, दिनेश केसरी, श्याम गिरी, राजेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares