Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३२ मिनट पहले

*भीटी रावत के सतीश यादव बने कस्टम इंस्पेक्टर* *परिवार में पिता व

*भीटी रावत के सतीश यादव बने कस्टम इंस्पेक्टर* *परिवार में पिता व

*भीटी रावत के सतीश यादव बने कस्टम इंस्पेक्टर* *परिवार में पिता व पुत्र दोनों अधिकारी क्षेत्र में खुशी की लहर* सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाना सहजनवा क्षेत्र के ग्राम भीटी रावत के चकिया निवासी सतीश यादव पुत्र मुरारी यादव, पौत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव ने कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताया जाता है कि सतीश यादव के पिता मुरली यादव पहले से ही बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर देश सेवा कर रहे हैं। इस प्रकार एक ही परिवार के दो अधिकारी पद पर पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।अपनी सफलता का श्रेय सतीश यादव ने अपने माता-पिता,पर दादा स्वर्गीय राजेंद्र यादव के संस्कारों और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।उनके चयन की खबर से ग्राम भीटी रावत और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 likes
0 comments0 shares