Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बैंक एकाउंट से चार लाख सत्रह हजार की धोखाधड़ी, अज्ञात के खिलाफमुकदमा दर्ज

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना निवासी अभिषेक यादव पुत्र महेन्द्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ खाता से आनलाइन साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना निवासी अभिषेक यादव पुत्र महेन्द्र यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 17 फरवरी को शाम करीब पांच बजे हमारे पिता महेन्द्र यादव का हरपुर बाजार में मार्केट करते समय फोन कहीं गिर गया जिसके संबंध में मैंने सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज करा दिया था। फिर भी 20 फ़रवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे पिता जी के बैंक एकाउंट से साइबर धोखाधड़ी करते हुए 4 लाख 17 हजार निकाल लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि अभिषेक यादव की तहरीर पर 66c के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0 likes
0 comments2 shares