Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur३ दिन पहले

पिपराइच रेलवे स्टेशन के छत पर ग्रीन कलर का बाबरी ढांचे जैसा बनें गुंबद को हटवाने की मांग

पिपराइच रेलवे स्टेशन के छत पर ग्रीन कलर का बाबरी ढांचे जैसा बनें गुंबद को हटवाने की मांग

पिपराइच। 16फरवरी 026 पिपराइच रेलवे स्टेशन न्यू निर्मित भवन के छत पर ग्रीन कलर का बाबरी ढांचे जैसा बनें गुंबद को नगर पंचायत पिपराइच के पूर्व सभासद सुबाष चन्द सिंह ने विभाग के सम्बधित अधिकारियों को पत्र लिखकर उसे हटवाने की मांग की है। उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा कि उक्त गुंबद को रेल विभाग के तथाकथित अधिकारी के मिली भगत से ठेकेदार द्वारा बना दिया गया है। उससे सम्बन्धित समुदाय के लोगों द्वारा आकर नमाज अदा करना शुरू कर दिया गया है, जो आपत्तिजनक है जिसे लेकर क्षेत्र में आम लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उक्त मामले को लेकर नगर पंचायत पिपराइच के पूर्व सभासद सुबाष चन्द सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर, केंद्रीय रेल मंत्री, मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के प्रबंधक, पिपराइच रेलवे स्टेशन मास्टर आदि से रजिस्टर्ड पत्र देकर पिपराइच रेलवे स्टेशन के छत पर ग्रीन कलर का बनें बाबरी ढांचे जैसा गुंबद को शीघ्र हटवाने की मांग किया है। अंत में उन्होंने ने कहा कि अगर एक माह के अंदर पिपराइच रेलवे स्टेशन के छत पर ग्रीन कलर के बाबरी ढांचे जैसा बनें गुमंद को नहीं हटाया गया, तो हम आगामी 16 मार्च 026 को पिपराइच रेलवे स्टेशन परिसर व हनुमान मंदिर परिसर में आम जन को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटि तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला व रेल प्रशासन की होगी।

0 likes
0 comments0 shares