Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३ दिन पहले

चौरी चौरा की अन्या यादव सेना में बनी लेफ्टिनेंट क्षेत्र में खुशी की लहर

चौरी चौरा की अन्या यादव सेना में बनी लेफ्टिनेंट क्षेत्र में खुशी की लहर

चौरी चौरा। क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक के ग्राम सभा रानापार निवासी विनोद यादव की बेटी अन्या यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने माता-पिता, गांव और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अन्या यादव ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में अपनी कड़ी और चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति प्राप्त करने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर उनका फूल मालाओं के साथ भव्य अभिनंदन किया और 'भारत माता की जय' के नारो के साथ मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। लेफ्टिनेंट बनने पर मिली इस बड़ी सफलता से गांव तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है इस दौरान सभी ने बेटी के जज्बे को सलाम किया। अन्या ने यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा में देशभर में दसवां स्थान प्राप्त किया था। अन्या के पिता विनोद यादव, माता पुष्पा देवी, बड़े पिता सभाजीत यादव एवं शत्रुंजीत यादव ने बेटी अन्या की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने परिवार और गांव के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि किसान परिवार से निकलकर सेना में अधिकारी बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अन्या के लेफ्टिनेंट बनने पर ब्रह्मपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव, लालमोहन यादव, श्याम मिलन यादव, दयानंद विद्रोही, राकेश यादव, शैलेश यादव, पप्पू यादव, दिनेश यादव, राम पुलिस यादव, छोटू यादव, संदीप जयसवाल, भान यादव, रणविजय यादव, मीना देवी, रेणुका, अंकित यादव, अभिषेक यादव सहित अन्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

200 likes
0 comments1 shares