Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur१३ मिनट पहले

कांग्रेस संगठन सृजन एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई चर्चा जखनिया, गाजीपुर।

कांग्रेस संगठन सृजन एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई चर्चा जखनिया, गाजीपुर।

कांग्रेस संगठन सृजन एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई चर्चा जखनिया, गाजीपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया, गाजीपुर के कार्यालय पर सोमवार, 14 सितंबर 2026 को कांग्रेस संगठन सृजन एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री देवनारायण सिंह की उपस्थिति रही।बैठक में मनिहारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा तिवारी , सादात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सती राम सिंह तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया के अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुण लाल श्रीवास्तव , सुरेंद्र सिंह अनिल सिंह तथा न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन राजभर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री देवनारायण सिंह ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन सृजन की प्रक्रिया, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता है।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक का समापन संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ।

0 likes
0 comments1 shares