Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुलतानपुर उतरौला-अयोध्या-प्रयागराज निर्माणाधीन सड़क में अनियमितता पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग
सुलतानपुर उतरौला-अयोध्या-प्रयागराज निर्माणाधीन सड़क में अनियमितता पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुलतानपुर दौरे के दौरान सड़क निर्माण की शिकायत मिलने पर प्रमुख अभियंता और शासन के अधिकारियों ने मौके पर जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल के अनुमोदन के बाद सचिव दिव्य प्रकाश गिरी ने निलंबन का आदेश जारी किया।निलंबन अवधि में अरुण कुमार मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
0 likes
0 comments0 shares