जनपद सुलतानपुर के अन्तर्गत तहसील बल्दीराय के राजस्व गांव लोहगी की है
जनपद सुलतानपुर के अन्तर्गत तहसील बल्दीराय के राजस्व गांव लोहगी की है । राजस्व परिषद को गुमराह पूर्ण आख्या देकर अपनी पीठ स्वयं थपथपा रहा है बल्दीराय तहसील प़शासन । सोचे जब राजस्व परिषद को गलत आख्या भेजी जा रही है तो आम आदमी की शिकायत पर कौन सी कौन आख्या लगाकर निस्तारण कर दें यह तो राम ही जाने । न फुरसत है राजस्व परिषद को न फुरसत है जिला प़शासन को सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही है आम नागरिक थक हार कर स्वयं ही शिकायत करना बन्द कर दे । सोचे सरकारी भूमि पर अबैध कब्जा करके मकान बना लिया है और उस पर बेदखली का आदेश पारित हुए बर्षो बीत गये आज तक बेदखली नही हुई । उसी कब्जा धारक ने पुनः ऊसर,बंजर,तालाब के संयुक्त खाते पर लगातार अतिक़मण करके तालाब पाटकर घर बना रहा है और प़शासन मूक बनकर देख रहा है लेखपाल एक बार कहते है अपने खाते पर बना रहे जब यह कहा गया उससे जुडे हुए सरकारी भूमिया है नवीनपरती,बंजर ,खालनिकालने के स्थान की क्या आपने निशानदेही की तो कह रहे नही फिर बता रहे उपजिलाधिकारी स्वयं आये थे स्थल देखकर गये है जब पूछा गया कि बनाने को कह कर गये तब कह रहे कि नही रोक कर गये है लगातार 8 दिन से कार्य अनवरत चल रहा है तालाब पर कब्जे का । सोचे यही माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश का पालन करने का तरीका । मुम्बई, सूरत जल भराव से डूब रहे है उसी का इन्तजार हो रहा है क्योकि जलनिकास एवं जल संरक्षण के केन्द़ तालाब को अबैध कब्जा हो जायेगे तो स्थिती बहुत दुखद होगी जो जनहित के खिलाफ होगी ।