Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

आईटीएम गीडा के छात्रों ने तैयार किया महिला सुरक्षा का स्मार्ट इलेक्ट्रिक

आईटीएम गीडा के छात्रों ने तैयार किया महिला सुरक्षा का स्मार्ट इलेक्ट्रिक

आईटीएम गीडा के छात्रों ने तैयार किया महिला सुरक्षा का स्मार्ट इलेक्ट्रिक 200 वोल्ट की गोली दागने वाली पिस्टल सहजनवा गोरखपुर। आईटीएम गीडा, गोरखपुर के छात्रों ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तकनीक आधारित एक स्मार्ट महिला सुरक्षा डिवाइस का प्रोटोटाइप तैयार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के सपने से प्रेरित होकर संस्थान के छात्र नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में नए प्रयोग कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को आईटीएम गीडा के बी.टेक. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) सेकेंड ईयर की छात्राएँ सोनालिका सिंह, अंशिका पासवान और रानी यादव ने कॉलेज की इनोवेशन टीम के साथ मिलकर लगभग एक महीने की कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद तैयार किया है। छात्राओं के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आपात स्थिति में सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए तकनीक आधारित एक ऐसा समाधान विकसित करना है, जिसमें आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स को शामिल किया जा सके। इस प्रोटोटाइप को एक कॉम्पैक्ट मेटल बॉडी में तैयार किया गया है। इसमें सुरक्षा और निगरानी से जुड़े विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जोड़ा गया है। प्रोजेक्ट में वाई-फाई मिनी कैमरा, ब्लूटूथ मॉड्यूल, बैटरी, एचडी माइक्रोफोन मॉड्यूल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कैमरा और ऑडियो से जुड़े फीचर्स को भी शामिल किया गया है, जिसके माध्यम से आपात स्थिति में घटना की रिकॉर्डिंग और निगरानी को संभव बनाने का प्रयास किया गया है। टीम का उद्देश्य भविष्य में इस प्रोटोटाइप को और अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और उपयोगी बनाना है। सोनालिका सिंह, अंशिका पासवान और रानी यादव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर अभी संस्थान में लगातार रिसर्च और डेवलपमेंट का काम चल रहा है। भविष्य में इसमें कई अन्य आधुनिक फीचर्स जोड़ने की योजना है, ताकि इसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। छात्राओं ने बताया कि शुरुआती प्रोटोटाइप को तैयार करने में लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का खर्च आया है। भविष्य में यदि इसे बड़े स्तर पर विकसित और तैयार किया जाता है तो उत्पादन लागत को काफी कम करने का प्रयास किया जाएगा। आईटीएम संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने कहा कि छात्रों का यह आइडिया ‘मेक इन इंडिया’ की भावना से प्रेरित है। संस्थान के छात्र लगातार नए इनोवेटिव आइडिया पर काम कर रहे हैं और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तकनीक आधारित समाधान तैयार करना उनके प्रयासों की सराहनीय पहल है। छात्राओं ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को आगे स्टार्टअप इंडिया के तहत विकसित कर बाजार तक पहुंचाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले प्रोटोटाइप की सुरक्षा, विश्वसनीयता और तकनीकी क्षमता को लेकर और अधिक परीक्षण एवं रिसर्च की जाएगी। आईटीएम गीडा की इनोवेशन टीम के सहयोग से तैयार किया गया यह प्रोजेक्ट छात्रों की तकनीकी सोच, नवाचार और महिला सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सोनालिका सिंह, अंशिका पासवान और रानी यादव का कहना है कि वे इस प्रोजेक्ट को आगे और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं, ताकि भविष्य में यह महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक उपयोगी तकनीकी समाधान बन सके।

0 likes
0 comments0 shares