Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

तरकुलहा धाम में भव्य भंडारा का हुआ आयोजन

तरकुलहा धाम में भव्य भंडारा का हुआ आयोजन

चौरी चौरा गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मां तरकुलहा देवी धाम परिसर में शनिवार को भव्य महाभंडारे का आयोजन किया मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं जयकारों के बीच मां तरकुलहा देवी को विधिवत दिव्य भोग अर्पित करने के बाद महा भंडारा में महा प्रसाद शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।कार्यक्रम में विधायक ई सरवन निषाद ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए ट्रस्ट और व्यापार मंडल बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में भाजपा महानगर महामंत्री समरेंदु कुमार सिंह, अच्युतानंद शाही, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे एवं जन नेता अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू भैया समाजसेवी एसके शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र जायसवाल और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट अध्यक्ष राज नारायण सिंह, महामंत्री मुन्नीलाल चौहान, ट्रस्ट महामंत्री राजेश जायसवाल, ऋषि साहनी, संतोष गुप्ता, सोनू पासवान, सचिन, रामनयन राजभर, राजेंद्र शर्मा, विशाल, हरीश राजभर, बबलू पासवान एवं हिमाचल साहनी सहित अनेक सेवादारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 likes
0 comments1 shares