Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra३ मिनट पहले

थाना चोपन पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

*थाना चोपन पुलिस द्वारा 01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 30.03.2026 को समय 00:28 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा पटेहरा टोला छठ घाट तिराहा, कस्बा डाला क्षेत्र से अभियुक्त प्रदीप पुत्र सत्यनारायण निवासी पटेहरा टोला डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में 01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन पर मु0अ0सं0 113/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। *अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 113/26 धारा 8/20 NDPS Act, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* प्रदीप पुत्र सत्यनारायण निवासी पटेहरा टोला डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-* दिनांक 30.03.2026, समय 00:28 बजे, स्थान– पटेहरा टोला छठ घाट तिराहा, डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र *बरामदगी का विवरण-* 01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 घनश्याम तिवारी, थाना चोपन जनपद सोनभद्र 2. उ0नि0 दुनिया सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र 3. हे0का0 सीताराम यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 शिवशरण राम, थाना चोपन जनपद सोनभद्र

0 likes
0 comments0 shares