Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विधायक ने पांच तट बंधों के निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

विधायक ने पांच तट बंधों के निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के पांच बंधों गोर्रा नदी के बँधे पर सिलहटा तटबंध ग्राम राजधानी , जयरामकोल, नेकवार में कटाव, क्षतिग्रस्त रेगुलेटर के पुननिर्माण कार्य सहित पांच बंधों के कार्यों का 18.26 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बंधे के लिए पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि चौरी चौरा में लगातार योजनाएं चल रही हैं। तट बंधों के मरम्मत के लिए लगातार बजट आवंटित हो रहा है कछार क्षेत्र के जनता के लिए पूरी कटिबद्धताके साथ तटबंधों का निर्माण कार्य करवा रहा हूं। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है पिछली सरकारों में नदी के किनारे बसने वाले लोगों के साथ छलावा किया जाता है और बाढ़ के समय इसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक रोटी सेकी जाती थी मेरे कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनहित के मुद्दों का विस्तार किया रहा है ओवर ब्रिज से लेकर, तट बंधों , पुलिया सड़कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा, तारकेश्वर जायसवाल, मदन मद्धेशिया, अमित जायसवाल, रामदयागर निषाद, राजन पांडेय, संदीप मौर्या, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

0 likes
0 comments0 shares