ब्रेकिंग लम्भुआ तेज रफ्तार बाइक ने मां-बेटे को मारी टक्कर,दोनों गंभीर

ब्रेकिंग लम्भुआ तेज रफ्तार बाइक ने मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल,मां रेफर बेदूपारा पेट्रोल पंप के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुआ हादसा,सीएचसी में भर्ती लम्भुआ,सुल्तानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा पेट्रोल पंप के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक ने मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नरेंद्रपुर निवासी मनीष कुमार सिंह उम्र 45 वर्ष अपनी मां उमा सिंह पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह उम्र 60 वर्ष को दवा दिलाने बाइक से लम्भुआ आए थे। बेदूपारा पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर वापस आते समय पीछे से आ रहे शहाबुद्दीनपुर निवासी अभिषेक पांडे की तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है, और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मां को जिला रेफर कर दिया है।