Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

उमा टेक्नीकल इंस्टीट्यूट के ग्रैंड सेमिनार में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

उमा टेक्नीकल इंस्टीट्यूट के ग्रैंड सेमिनार में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

तकनीकी ज्ञान भविष्य के निर्माण की सीढ़ी : डॉ. प्रीति महेश उमर बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज की चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर ने कहा कि तकनीकी ज्ञान भविष्य के निर्माण की सीढ़ी है। छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ किसी न किसी तकनीकी विधा का ज्ञान अवश्य हासिल करना चाहिए। तकनीकी दक्षता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करती है। वह रविवार को उमा टेक्नीकल इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित ग्रैंड सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए समारोह के आयोजक सत्येंद्र यादव का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान डॉ. प्रीति महेश उमर ने अपने पति एवं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों प्रीति पटवा, शीतल कुमारी एवं गरिमा मिश्रा को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं अतिथियों द्वारा समारोह में शामिल टॉप-टेन प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान योगेंद्र यादव, प्रेम यादव, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, अमरनाथ उमर सहित इंस्टीट्यूट के शिक्षक कपिल, पूजा, आयुष, मनीष, विकास, श्रेयांस, अन्नू, ऋतु एवं कोमल मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1 likes
0 comments0 shares