Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

रात में घर के बाहर सो रहे युवक पर हमला, पट्टीदारों पर

रात में घर के बाहर सो रहे युवक पर हमला, पट्टीदारों पर जताया संदेह। मदरिया । थाना क्षेत्र के ग्राम पठखौली (देईडिहा) में घर के बाहर सो रहे एक युवक पर चार अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने पट्टीदारों पर संदेह जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। -------------------------------- ग्राम पठखौली (देईडिहा) निवासी मुकुल पाठक पुत्र स्वर्गीय दुर्गा पाठक द्वारा थाना गोला में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 31 मई 2026 की रात करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि बाइक खड़ी करने के बाद चारों हमलावर लाठी, डंडा और सरिया लेकर उनके पास पहुंचे और सोते समय उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। तहरीर में मुकुल पाठक ने बताया है कि वर्ष 2024 में उनके चाचा राजेंद्र पाठक पर भी इसी प्रकार हमला हुआ था। इस घटना के संबंध में उन्होंने अपने पट्टीदार वीरेंद्र पाठक पुत्र स्वर्गीय विद्याधर पाठक तथा अमन पाठक व आकाश पाठक पुत्रगण वीरेंद्र पाठक पर संदेह व्यक्त किया है। -------------------------------------- पीड़ित का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से परिवार में भय और दहशत का माहौल है तथा आशंका है कि भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी गोला सी पी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की गंभीरता को देखते हुए बी एन एस की धारा 115(2),352,351(3) में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाहीं की जा रही है

0 likes
0 comments0 shares