Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur२९ मिनट पहले

जखनिया में पहली बार गरबा-डांडिया की धूम, ग्रामीण अंचल में बेटियों ने

जखनिया में पहली बार गरबा-डांडिया की धूम, ग्रामीण अंचल में बेटियों ने

जखनिया में पहली बार गरबा-डांडिया की धूम, ग्रामीण अंचल में बेटियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा कुमकुम ब्यूटी पार्लर एंड ब्यूटी कलेक्शन की पहल बनी आकर्षण का केंद्र, नारी सशक्तीकरण की दिखी झलक जखनिया, गाजीपुर।तहसील जखनिया अंतर्गत जखनिया बाजार में कुमकुम ब्यूटी पार्लर एंड ब्यूटी कलेक्शन के तत्वावधान में गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों ने पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। ग्रामीण अंचल में इस तरह का आयोजन अपने आप में एक अनूठी पहल रही, जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना और चर्चा देखने को मिली।कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा, उत्साह और उमंग का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी युवतियों ने गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात दस बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।कुमकुम ब्यूटी पार्लर एंड ब्यूटी कलेक्शन की संचालिका मंजू गुप्ता ने बताया कि इस तरह के गरबा-डांडिया आयोजन आमतौर पर बड़े शहरों में देखने को मिलते हैं। जखनिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस आयोजन का विचार पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों के आग्रह पर आया। इसके बाद सभी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराने की।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवतियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। ग्रामीण अंचल में महिलाओं एवं बेटियों की सक्रिय भागीदारी नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश देती है।जखनिया बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और युवतियों में विशेष उत्साह रहा। गरबा-डांडिया के माध्यम से प्रतिभागियों ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। आयोजन ने यह संदेश दिया कि सांस्कृतिक गतिविधियों और रचनात्मक आयोजनों के लिए अब ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी आगे आ रही हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, दिशा, मोना, तनु, ज्योति, आकांक्षा, कुमकुम, अंकिता, रिया, नंदिनी, महिमा, प्रिंसी, नैंसी, ललिता, माही सहित तमाम युवतियां एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया।

0 likes
0 comments1 shares