Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के जुड़ईयापुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई

सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के जुड़ईयापुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई माता प्रसाद पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मुकदमा मृतक के बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ।देर रात पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा,जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।थानाध्यक्ष कुड़वार तरुण पटेल ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares