रक्तदान समाज के लिए शक्ति, करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता - प्रीति महेश

* विश्व रक्तदाता दिवस पर जनसेवा संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर * जनसेवा की अगुवाई में मान्या चैरिटेबल ब्लड बैंक पर लगा कैम्प * चेयरमैन प्रीति उमर ने किया शुभारम्भ बड़हलगंज। सामाजिक कार्यों के जरिये अपनी पहचान बनाने वाली संस्था जनसेवा ने बड़हलगंज में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर आयोजित इस कैंप का फीता काट कर शुभारम्भ किया। रविवार को बड़हलगंज में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करते हुये श्रीमती उमर ने कहा कि "रक्तदान महादान", एक ऐसा कार्य है जो जीवन बचाने और हमारे समाज में स्थायी बदलाव लाने की शक्ति रखता है। जनसेवा संस्था के अध्यक्ष महेश उमर ने कहा कि रक्तदान समाज के लिए शक्ति, करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का सर्वोच्च माध्यम है। कार्यक्रम की शुरुआत अपने रक्तदान से करते हुए जनसेवा के महामंत्री सन्तोष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जुनून और उत्साह के साथ सेवा भाव का एक माध्यम है। रक्तदान के लिए युवाओ को आगे आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आपका एक यूनिट रक्त, कई जरूरतमंद लोगों के लिए जीवन मंत्र बन सकता है। रक्त दान शिविर कैम्प में सभासद रामदास मद्धेशिया, दीपक शर्मा, प्रियांशु पटवा, प्रकांत उमर, राजा शर्मा आदि ने रक्त दान किया। बल्ड बैंक के संचालक मनोज मद्धेशिया ने रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु जनसेवा संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन जरूरी है, तभी रक्त की आवश्यकता के सापेक्ष रक्त की उपब्धता और जीवन की सुरक्षा संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि रक्तदान के बाद कमजोरी एक भ्रांति है डोनेट किये हुए रक्त की आपूर्ति शरीर अपने आप 24 से 48 घंटे में कर लेता है। शिविर में रक्तदान के माध्यम से 42 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डा रमेश चंद, शिवम सोनी, संजय पटवा, मनोज निगम, उमेश यादव, विकास गौड़, रचित उमर आदि मौजूद रहे