Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२२ दिन पहले

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने गरीब असहायों को किया

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने गरीब असहायों को किया कंबल वितरण, सीसी रोड का भी किया उद्घाटन। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी क्षेत्रवासियों से मिलते नजर आए। इसी कड़ी में सबसे पहले वे दूबेपुर छोटका गांव पहुंचे, जहां समाजसेवी रविन्द्र दूबे की अगुवाई में उन्होंने गांव के गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया। इसके साथ ही पिपरी साईंनाथपुर में पक्की सड़क से ओंकार नाथ की घर की ओर जाने वाली नवनिर्मित सीसी रोड का उन्होंने उद्घाटन किया। यहां के बाद वे कोरो गांव में शशिबल सिंह के विद्यालय पहुंचे और वहां के गरीब असहाय और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा ऐसे लोगों के साथ खड़ी है जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उनके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है ताकि उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके। अगर इसमें कोई दिक्कत हो तो तत्काल हमें अवगत करवाएं ताकि उनकी मदद की जा सके। इसके साथ ही क्षेत्रभ्रमण के दौरान विधायक विनोद सिंह तमाम लोगों से मिले और उनके कुशलक्षेम जाना।

1500 likes
0 comments0 shares