पीपा पुल हटा एस के शर्मा ने नाव चलवाने का दिया आश्वासन

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के अंतर्गत ब्रह्मपुर ब्लॉक की ग्राम सभा सिहोरवा में पीपा पुल हट जाने के कारण समाजसेवी एस के शर्मा ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए अपने खर्चे से नाव चलवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया पीपा पुल हटने से क्षेत्र के लगभग 52 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को समाजसेवी एस के शर्मा ग्रामवासियों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा विस्तृत विचार-विमर्श किया। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ नाव संचालन प्रारंभ कराने का निर्णय लिया गया, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए ग्रामीणों के बीच छाता वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने कहा जनसेवा ही हमारा संकल्प है। क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव आपके साथ और आपके बीच उपस्थित रहूँगा। जिसपर ग्रामीणों ने हर्ष जताया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।