गोरखपुर का कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में मारा गया, 2

गोरखपुर का कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में मारा गया, 2 लाख रुपये का था इनाम, 40 केस थे दर्ज भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू पूर्वांचल का कुख्यात बदमाश था। उसके ऊपर अलग-अलग जिलों में 40 मुकदमे दर्ज थे उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस और एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। भानु प्रताप पर अलग-अलग जिलों में मिलाकर 2 लाख रुपये का इनाम था। साथ ही कई थानों में 40 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। भानु पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार और बस्ती पुलिस ने 15 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने बताया कि भानु प्रताप सिंह गोरखपुर के बिखनीपुर गांव का रहने वाला था। प्रयागराज एसटीएफ को सूचना मिली तो उसकी घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही भानु प्रताप सिंह ने गोली चलानी शुरू कर दी। भानू के ऊपर अलग-अलग जिलों में 40 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। अत्याधुनिक हथियार बरामद पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के बाद भानु प्रताप सिंह के पास अत्याधुनिक हथियार भी मिले। भाड़े के हत्यारे के ऊपर 40 से ज्यादा हत्या, डकैती और लूट के संगीन मुकदमे दर्ज थे। भानु लंबे समय से सुपारी लेकर हत्या करने का काम कर रहा था। कई मामलों में वह पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।