Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

*12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया...* और *योग प्रशिक्षक

*12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया...* और *योग प्रशिक्षक

*12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया...* और *योग प्रशिक्षक पिंटू लाल यादव को किया गया सम्मानित* ... देवरिया बरियारपुर श्री आदर्श नारायण शाही ई. का. के प्रांगड़ में धूम धाम से 12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें योग प्रशिक्षक डा. पिन्टू लाल यादव ने आयुष प्रोटोकॉल के तहत सभी जनमानस को योगाभ्यास कराये जिसमें रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा की नियमित योग किया जाय तो इंसान बीमार ही नहीं कभी होगा और राज्य महिला आयोग के सदस्य रितु शाही ने सभी क्षेत्र वासियो को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुये सुभकामनाये दी और कही की योग हमारे पूर्वजों की धरोहर है जिसे अपनाकर हम स्वास्थ्य हो सकते है और बरियारपुर मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद्र यादव ने सबका आभार ब्यक्त करते हुये योग प्रशिक्षक डा. पिंटू लाल यादव को बधाई दिये और बरियारपुर सभासद सुनील कुमार मदेसिया कार्यक्रम के संयोजक रहे जिसमें विश्वनाथ गुप्ता,कृष्णानंद गिरी, प्रदीप कुमार, मदन रौनियार, पृथ्वीनाथ प्रजापति, राकेश कुमार, संजय यादव, विजयकुमार इत्यादि लोगों ने योगाभ्यास किया ! उधर नगर पंचायत भटनी स्थित बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज भटनी देवरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक कैप्टन जय राम यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही योग प्रशिक्षक डॉ. पी .एल.यादव को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत एवं सम्मानित किया गया । बी.एड .विभाग की प्रशिक्षु आरूही और आस्था द्वारा सरस्वती वंदना एवं डी.एल. एड विभाग की प्रशिक्षु निशा ,सुनीता और सौम्या द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इसके बाद योग प्रशिक्षक महोदय ने प्रशिक्षुओं को योग का महत्व,विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास करते हुए दैनिक जीवन में उनके लाभ के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक कैप्टन जय राम यादव ने कहा कि योग केवल आसान ही नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। बी.एड.विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अभिनव द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज कल के भाग दौड़ भरी व्यस्त जीवन शैली में योग निरोग रहने की कुंजी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ प्रिंस यादव, डॉ स्वर्ण रानी, श्री मनीष यादव, श्री बाल कृष्ण यादव,श्री अमित यादव,श्री देवेन्द्र,श्री ब्रिजेश मिश्रा,आई टी आई कॉलेज के प्राचार्य श्री उमेश चंद,श्री हरे राम,श्रीसंतोष, कार्यालय सहायक अभिषेक यादव और राजू यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने अपने जीवन में योग का अनुसरण करने का निश्चय किया।

0 likes
0 comments0 shares