Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के संझौवा मजरे बहुरावां गांव में एक विवाहिता

सुलतानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के संझौवा मजरे बहुरावां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान लक्ष्मी (28) पत्नी रवि कुमार के रूप में हुई है।मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद से ही लक्ष्मी को प्रताड़ित किया जाता था।आरोप है कि गुरुवार को भी उसके साथ मारपीट की गई,जिसके बाद उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतका के गले पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।मृतका अपने पीछे 9 वर्षीय बेटा श्लोक कुमार और 4 वर्षीय बेटी श्रेष्ठी को छोड़ गई है। मां की मौत से दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares