कैशलेस कार्ड मिला,मानदेय बढ़ने पर खिले रसोइयों के चेहरे सुल्तानपुर।बल्दीराय ब्लॉक सभागार
कैशलेस कार्ड मिला,मानदेय बढ़ने पर खिले रसोइयों के चेहरे सुल्तानपुर।बल्दीराय ब्लॉक सभागार में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।मानदेय में वृद्धि की सौगात के साथ सम्मान मिलने पर रसोइयों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभों की भी जानकारी दी गई।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड सौंपे गए। बताया गया कि पात्र लाभार्थी निर्धारित सीमा तक संबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ ले सकेंगे।कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दो लाख रुपये के सामाजिक सुरक्षा बीमा और प्रतिवर्ष एक हजार रुपये की यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।मानदेय वृद्धि पर रसोइयों को बधाई देते हुए उनका सम्मान किया गया।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा और मानदेय वृद्धि से कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और इसका सकारात्मक असर विद्यालयों के वातावरण पर पड़ेगा।संचालनविवेकानंद ओझा ने किया। इस दौरान एआरपी समीम खान,संदीप पांड़े,वेद प्रताप सिंह,सुदीप सिंह,विष्णु दत्त पाण्डे,जगध्यान यादव,रमाशंकर मिश्र,स्वामीनाथ,मंजू देवी,प्रेमदेवी,रानी विद्यावती,राकेश समेत प्रधानाध्यापक,शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक,ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में रसोइयां मौजूद रहीं।