Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

गाजीपुर कोडीन कफ सिरप कांड का मुख्‍य आरोपी शुभम सिंह ने कोर्ट

गाजीपुर कोडीन कफ सिरप कांड का मुख्‍य आरोपी शुभम सिंह ने कोर्ट

गाजीपुर कोडीन कफ सिरप कांड का मुख्‍य आरोपी शुभम सिंह ने कोर्ट में किया आत्‍मसमर्पण गाजीपुर। कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी शुभम सिंह ने आज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जनपद में कोडीन कफ सिरप बेचने के मामले में कुल 6 अभियुक्तों पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक अभियुक्त सर्वांश वर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 5 अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने इन आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू की तब इनमें से दो आरोपियों दयाराम सिंह और राहुल यादव ने 5 मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था और आज एक अन्य आरोपी शुभम सिंह ने एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अभी दो आरोपी नीलेश श्रीवास्तव और अमित सिंह फरार हैं।

0 likes
0 comments1 shares