Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur१६ मिनट पहले

पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार नोनहरा पुलिस ने भाला चौराहे के

पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार नोनहरा पुलिस ने भाला चौराहे के

पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार नोनहरा पुलिस ने भाला चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा, हरियाणा का निवासी है आरोपित नोनहरा/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को सोमवार को भाला चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामानंद सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ भाला चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना नोनहरा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 215/2025, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में वांछित आरोपित कुलदीप पुत्र देवेंद्र को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपित की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है और वह ग्राम गौछी, थाना मुजेसर, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा का निवासी है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह मय हमराह पुलिसकर्मी थाना नोनहरा शामिल रहे।

0 likes
0 comments1 shares