P
Deoria२६ मिनट पहले
आईटीआई में प्रवेश के पांचवें चरण के लिए आवेदन 15 अक्टूबर तक।
आईटीआई में प्रवेश के पांचवें चरण के लिए आवेदन 15 अक्टूबर तक। देवरिया 13 अक्टूबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया के प्रधानाचार्य केके राम ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आईटीआई में प्रवेश के पांचवें चरण के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके क्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 को अपराह्न दो बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं रैंक की प्रति नोडल कार्यालय, राजकीय आईटीआई देवरिया में जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 16 अक्टूबर 2026 को अपराह्न दो बजे तक नोडल कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश उसी दिन शाम पांच बजे तक पूरा कर लिया जाएगा।
0 likes
0 comments1 shares