मनबढों ने जमीन कब्जा को लेकर कटरैन तोड़ा, सात के खिलाफ मुकदमा,
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी संतराज यादव की तहरीर पर पुलिस परमारथ पुत्र दुलारे, रामू, श्यामू,समीर पुत्रगण परमारथ, सुबासी पत्नी परमारथ, राम दरश पुत्र मंगरु, पूरन पुत्र कवजीत के खिलाफ बीएनएस की धारा 189(2),324(4), 329(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी संतराज यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीन कब्जा करने की नियत से बीते शनिवार को शाम साढ़े छः बजे के करीब परमारथ, रामू,श्यामू, समीर, सुबासी, राम दरश और पूरन ने मिलकर लाठी, डंडा से हमारे कटरैन और लैटिन को तोड़ दिए जो सीसीटीवी फुटेज में कैद है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित संतराज यादव की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।