Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

उपजिलाधिकारी ने सेवा संकल्प शिविर का किया निरीक्षण गोला गोरखपुर। गोला ब्लाक

उपजिलाधिकारी ने सेवा संकल्प शिविर का किया निरीक्षण गोला गोरखपुर। गोला ब्लाक

उपजिलाधिकारी ने सेवा संकल्प शिविर का किया निरीक्षण गोला गोरखपुर। गोला ब्लाक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय शिविर का गुरुवार को उपजिलाधिकारी गोला मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों की जानकारी लेकर गांवों के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विकास विभाग की ओर से लगाए गए आवास के माडल की सराहना की और पात्र लाभार्थियों को इसी के अनुरूप आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके अलावा पंचायती राज, स्वयं सहायता समूह, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण और आपूर्ति विभाग के स्टालों पर प्रदर्शित सामग्री व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ दिवाकर सिंह, एडीओ पंचायत संजय कुमार, ब्लाक समन्वयक नवनीत श्रीवास्तव,स्टोनो बाबू अनूप कुमार सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares