भव्य सामूहिक विवाह आज शुक्रवार को 21 बेटियों के हाथ होंगे पीले

चौरीचौरा गोरखपुर।क्रांतिकारियों की धरती चौरीचौरा काफी लंबे समय बाद एक बार फिर सामूहिक विवाह समारोह का गवाह बनने जा रही है। जहां वरिष्ठ समाजसेवी और आर.पी. वेलफेयर ट्रस्ट के संयोजक एस.के. शर्मा 21 कन्याओं का केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान की उपस्थिति में कन्यादान करेंगे। ट्रस्ट के संयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी श्री शर्मा पिछले कई वर्षो से इस क्षेत्र में समाजसेवा कर रहे है। क्षेत्र के बेटियों की शादी में सहयोग देने, धार्मिक और खेल के क्षेत्र में अपना सहयोग कर रहे हैं। खेल और योगा को लेकर उनके द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ और योग कार्यक्रम काफी चर्चित रहा है। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर रहे है। 08 मई को केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के नेताओं की उपस्थिति में 21 कन्याओं को कन्यादान करेंगे। भव्य सामूहिक विवाह समारोह का चौरीचौरा के डुमरी खुर्द स्थित एक लान में होगा। आरपी वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से इस सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने वाले 21 जोड़ों को उनके घर गृहस्ती का सामान देकर कन्यादान करेंगे। आयोजक श्री शर्मा ने कहा कि सेवा ही संकल्प की भावना लेकर चौरीचौरा क्षेत्र की बेटियों का विवाह कराकर अपने को धन्य समझूंगा। इस विवाह समारोह में प्रतिभाग कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाली कन्याओं को हर वो सामान दिया जा रहा है।