Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं हैं, अपितु वे हमारे जीवन के

*वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं हैं, अपितु वे हमारे जीवन के

*वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं हैं, अपितु वे हमारे जीवन के आधार हैं*- प्रोफेसर अश्विनी कुमार मिश्रा सहजऩवा गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवा में दिनांक 12.07.2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद् वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 100 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशासनिक) प्रोफेसर अश्विनी कुमार मिश्रा एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर प्रोफेसर उदयभान ने किया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशासनिक) प्रोफेसर अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि "वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं हैं, अपितु वे हमारे जीवन के आधार हैं। ये हमें प्राणवायु, शुद्ध वातावरण, वर्षा, औषधियाँ तथा जैव विविधता का संरक्षण प्रदान करते हैं अतैव हम सभी को अधिक से अधिक पौधों का रोपण और उनका संरक्षण करना चाहिए।" गोरखपुर के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर उदयभान ने कहा कि "वृक्ष हमारे जीवन के सच्चे मित्र हैं। वे बिना किसी अपेक्षा के हमें स्वच्छ वायु, छाया, फल, जल संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं अतः ये जीवन के आधार स्वरूप हैं।" महाविद्यालय के प्रचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने महाविद्यालय के वृहद् वृक्षारोपण अभियान में सम्मिलित होने हेतु अतिथिद्वय के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेरणा पाठक, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, ममता गौतम, डॉ. महंथ यादव डॉ. हरेराम यादव, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. कौशल किशोर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares