Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१६ मिनट पहले

जियो फाइबर की लापरवाही का पर्दाफाश, 3 दिन से सड़क पर पड़ी

जियो फाइबर की लापरवाही का पर्दाफाश, 3 दिन से सड़क पर पड़ी

जियो फाइबर की लापरवाही का पर्दाफाश, 3 दिन से सड़क पर पड़ी थी मेन केबल - खबर का हुआ असर लखनऊ, 4 अक्टूबर। राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में जियो फाइबर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चिनहट के नीलकंठ एन्क्लेव, नियर केसरी कॉलोनी (पिन- 226028) में पिछले 3 दिनों से जियो की मेन केबल टूटकर सड़क पर गिरी पड़ी थी, जिससे पूरे मोहल्ले का इंटरनेट और ब्रॉडबैंड ठप हो गया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार उन्होंने इस संबंध में 5 से 6 बार जियो कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार सिर्फ तारीख पर तारीख दी गई। इस लापरवाही का पुख्ता सबूत जियो द्वारा भेजे गए मैसेज से भी मिलता है। कंपनी के मैसेज में लिखा था - _Service request no SR00003IHJLX has been raised in your account. You will receive an update by 04/10/2026 17:03._ मैसेज शाम 5:04 बजे भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद मौके पर कोई टीम नहीं पहुंची। कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कंपनी पूरा पेमेंट लेती है लेकिन सर्विस के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इंटरनेट ठप होने से वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग और ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराएंगे। *खबर का असर -* *बांसगांव संदेश और ए एम न्यूज़ नेशनल* पर खबर प्रकाशित होने के बाद जियो प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया। खबर का असर होते ही जियो की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और टूटी हुई मेन केबल को ठीक कर इंटरनेट सेवा बहाल कर दी। जिसके बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और मीडिया का आभार जताया।

0 likes
0 comments2 shares