पीएम के जन्मदिन पर पाली में मानवता की मिसाल, मरीजों के बीच पहुंचे ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह

घघसरा गोरखपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार को विकास खंड पाली क्षेत्र में सेवा और समर्पण की मिसाल देखने को मिली। ठर्रापार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाली के ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए, उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। अभियान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह, डॉ. प्रमोद, चंद्रसेन पाठक, अंजनी जकरूला सहित अस्पताल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। मरीजों के बीच फल वितरण से अस्पताल परिसर में आत्मीयता और सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।