Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur१९ मिनट पहले

मोटरसाइकिल से भट्ठा पर जा रहे भट्ठा मालिक को पिता पुत्र ने मारपीट कर किया घायल, दो लोगों के खिलाफ

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमदेवा निवासी भट्ठा मालिक राजेश जायसवाल पुत्र श्याम बिहारी जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सोपरा निवासी श्री प्रकाश मिश्र उर्फ पिंटू पुत्र स्व इन्द्रजीत मिश्र व हर्ष पुत्र श्री प्रकाश मिश्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमदेवा निवासी राजेश जायसवाल पुत्र श्याम बिहारी जायसवाल ने हरपुर-बुदहट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 7 मई को शाम करीब साढ़े तीन बजे मैं मुरदेवा चौराहे से मोटरसाइकिल से अपने भट्ठा पर आ रहा था कि जैसे ही भट्ठा पर पहुंचा ही था कि हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सोपरा निवासी श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ पिंटू अपने पुत्र हर्ष मिश्र के साथ मिलकर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares