प्रेस विज्ञप्ति थाना कोतवाली देहात, बहराइच दिनांक 21.10.2026 फाइनेंस कम्पनी के
प्रेस विज्ञप्ति थाना कोतवाली देहात, बहराइच दिनांक 21.10.2026 फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से हुई झपटमारी की घटना का सफल अनावरण नगदी ₹49,500, टैबलेट, घटना में प्रयुक्त 02 बाइक बरामद 04 अभियुक्त गिरफ्तार* श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली देहात श्री दद्दन सिंह के नेतृत्व में फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से हुई झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से झपटमारी की घटना से संबंधित ₹49,500 नकद, एक लेनोवो कम्पनी का टैबलेट तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। विवरण- दिनांक 14.10.2026 को भारत फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी सतीश चन्द्र मोटरसाइकिल से बेड़नापुर क्षेत्र से बहराइच जा रहे थे कि इसी दौरान महाकाल पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें धक्का देकर उनका बैग छीन लिया गया था। जिसमें नगदी, एक टैबलेट, पावर बैंक तथा बायोमैट्रिक मशीन रखी हुई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 394/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त के क्रम में दिनांक 21.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व भ्रमण कर रही थी कि इसी दौरान घटना के संबंध में मुखबिर से प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अहिरनपुरवा गोलवा से कहारनपुरवा जाने वाले मार्ग पर पहुंच तत्काल घेराबंदी की गयी तथा मौके से 04 व्यक्तियों को नियमानुसार हिरासत में लेकर तलाशी व पूछताछ की गयी । तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹49,500 नकद एवं लेनोवो कम्पनी का एक टैबलेट बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्तों को फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी के वसूली कार्य एवं उसके आने-जाने के मार्ग की जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर अभियुक्तों ने आपस में योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। दिनांक 14.10.2026 को सतीश चन्द्र के वसूली कर बहराइच लौटते समय महाकाल पेट्रोल पम्प के पास उन्हें धक्का देकर उनका बैग छीन लिया गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि छीनी गई धनराशि को अभियुक्तों ने आपस में बांट लिया था तथा बैग एवं बायोमैट्रिक मशीन को रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस द्वारा बरामदगी एवं विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय, बहराइच रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- सत्यदेव विश्वकर्मा उर्फ सत्या, पुत्र रामकृपाल विश्वकर्मा, निवासी प्रधान पुरवा, विजौवापुर, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 25 वर्ष। विपिन यादव, पुत्र फुल्लन यादव, निवासी विजौवापुर, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 26 वर्ष। बड़कऊ उर्फ हुसैन, पुत्र अमानत अली, निवासी डोकरी, थाना बौण्डी, जनपद बहराइच, उम्र करीब 30 वर्ष। सत्येन्द्र कुमार शुक्ला उर्फ सचिन, पुत्र शिवदत्त शुक्ला, निवासी रामापुर किल्हौली, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 30 वर्ष। गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- अहिरनपुरवा गोलवा से कहारनपुरवा जाने वाले मार्ग दिनांक- 21.10.2026 बरामदगी— ₹49,500 नगद 01 लेनोवो टैबलेट 01 अपाचे मोटरसाइकिल, UP40 AN 3891 01 सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, UP40 AL 7841 पुलिस टीम— 1. प्र0नि0 श्री ददन सिंह थाना कोतवाली देहात बहराइच 2. उ0नि0 श्री मनीष कुमार मिश्र थाना कोतवाली देहात बहराइच 3. उ0नि0 श्री हेमन्त सिंह थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 4. उ0नि0 श्री पियूष पाठक थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 5. हे0का0 सुरजीत कुमार थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 6. का0 आशीष नाथ चौहान थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 7. का0 अभिषेक कुमार थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 8. का0 हरिओम राजभर थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 9. का0 विनय यादव थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच