Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur२५ मिनट पहले

पुल से नदी में कूदी नाबालिक लड़की का पुलिस द्वारा सकुशल बचाव

पुल से नदी में कूदी नाबालिक लड़की का पुलिस द्वारा सकुशल बचाव

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर डॉ0 कौस्तुभ (I.P.S.) व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर श्री दिनेश कुमार पुरी (P.P.S.) व क्षेत्राधिकारी श्रीमती दीपांशी राठौर (P.P.S.) के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष आशीष तिवारी मय हमराह उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह का0 दिनेश कुमार महिला का0 मालती माझावर के द्वारा थाना क्षेत्र में सिकरीगंज बसवारीगांव कुआनो नदी पुल से ग्राम भैंसाखुट हैसर बाजार थाना धनघटा जिला संतकबीर नगर की नाबालिक लड़की कुमकुम पुत्री सुभाष जो नदी में कूद गई थी जिसको पुलिस द्वारा तत्परता कर बचाया गया तथा नियमानुसार कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना क्रम ~दिनांक 28.02.2026 को समय करीब 5:00 बजे शाम थानाध्यक्ष आशीष तिवारी जी मय हमराह के साथ पैदल अगस्त में सिकरीगंज चौराहे पर मौजूद थे की सूचना मिली कि एक नाबालिक लड़की कुआनो नदी पुल से नदी में कूद गई है सूचना पर तर्पता दिखाते हुए थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से नाबालिक लड़की को बचाया गया। तथा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कुमकुम पुत्री सुभाष शाखा भैंसाखुट हैसर बाजार थाना धनघटा जिला संतकबीर नगर बताया जो घर से नाराज होकर आई थी। जिनके परिजनों से संपर्क कर बुलाकर नियमानुसार कार्यवाही कर सुपुर्द किया गया जिनके परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट होकर भूरी भूरी प्रशंसा की गई। बचाव करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों का नाम- 1 ~ थानाध्यक्ष आशीष तिवारी 2 ~ उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह 3 ~ का0 दिनेश कुमार 4 ~ महिला का0 मालती माझावर

0 likes
0 comments0 shares