Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३५ मिनट पहले

विधायक ने ग्रामीणों की समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश

विधायक ने ग्रामीणों की समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के नदुआज्ञानपार गांव में बुधवार को आयोजित चौपाल में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न जरूरतों और समस्याओं को विधायक के सामने रखा, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि नदुआज्ञानपार में अब तक सात सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराया जा चुका है। वहीं ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो और सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है। इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता में है। सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर जो भी जरूरतें सामने आ रही हैं, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क संपर्क विकास की आधारभूत जरूरत है। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन आसान होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार जैसी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच भी बेहतर होती है। इसी को देखते हुए क्षेत्र में सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।ग्रामीणों ने गांव में सात सड़कों का निर्माण पूरा होने और दो अन्य सड़कों को स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़कों के निर्माण से गांव में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होगी। विधायक ने भरोसा दिलाया कि नदुआज्ञानपार समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर उनके बीच पहुंचते रहेंगे। उक्त अवसर पर जिला मंत्री ओमप्रकाश धर द्विवेदी, रामदयागर निषाद, अमरेश धर द्विवेदी, गामा निषाद, संदीप सिंह, चंदन मिश्रा, विनोद कुमार पाण्डेय, शेषनाथ यादव, कन्हैया निषाद, गुड्डू निषाद, पलटू भारती, संदीप ठाकुर, राम सहाय, शिवानन्दन, पिंटू यादव, रामहरख भारती, जसवंत निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

0 likes
0 comments1 shares