अमर मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा*

बड़हलगंज।बड़हलगंज कॉलेज तिराहे स्थित एक भवन में सोमवार को अमर मेडिकल एजेंसी का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम सिद्धपीठ मदरिया मंदिर के महंत श्रीश दास जी महाराज तथा पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अमर मेडिकल एजेंसी के संचालक राज दूबे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एजेंसी के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो आमजन को समय पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दवा विक्रेता समिति गोरखपुर के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे, महामंत्री आलोक चौरसिया, प्रसिद्ध भजन गायक नंदू मिश्रा, पूर्व प्रमुख विजय यादव, माया शंकर शुक्ला, दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष राम गोविंद "मंटू", महामंत्री धर्मराज सोनकर, अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. अंकित कुमार, धीरज पटेल, उमेश यादव, गोपाल पाल, अमर मेडिकल स्टोर्स के संचालक अरविन्द दूबे, राजीव पाण्डेय, कृष्ण कुमार 'बबलू' आदि अनेक गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। एजेंसी संचालक राज दूबे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।