Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गगहा में डंडे से पीटकर नकदी-मोबाइल लूट, बदमाश फरार

गगहा में डंडे से पीटकर नकदी-मोबाइल लूट, बदमाश फरार

गगहा में डंडे से पीटकर नकदी-मोबाइल लूट, बदमाश फरार गगहा। साऊंखोर-असवनपार मार्ग पर बुधवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल से घर जा रहे मेडिकल स्टोर कर्मी कन्हैया को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश मोबाइल और पर्स में रखे दो हजार रुपये व आधार कार्ड लेकर साऊंखोर की ओर फरार हो गए। बताया गया कि घटना से करीब आधे घंटे पहले बदमाशों ने इसी स्थान पर एक अन्य व्यक्ति से भी लूट का प्रयास किया था। घायल कन्हैया ने पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी और गुरुवार को गगहा थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares