Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शाहपुर बुजुर्ग में 10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में ग्रामीणों

शाहपुर बुजुर्ग में 10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में ग्रामीणों

शाहपुर बुजुर्ग में 10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में ग्रामीणों का जीवन बेहाल गोरखपुर। उरुवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हमीदपुर राजस्व गांव शाहपुर बुजुर्ग में पिछले करीब 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ट्रांसफार्मर हाल ही में बदला गया था, लेकिन दो-तीन दिन चलने के बाद बुधवार देर शाम फिर से जल गया। इसके बावजूद विद्युत विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पेयजल की समस्या बढ़ गई है, मोबाइल चार्जिंग, पंखे, कूलर और अन्य आवश्यक उपकरण बंद पड़े हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के डॉ. विनोद कुमार, अमित चंद, सुनील कुमार, अमित कुमार, किशमती, गजाधर, रामसागर, रंजू, करिश्मा, सुदामी, जिया, ज्ञानमती, अंशू बालिया, सरस्वती सहितअन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल गांव के सैकड़ों लोग अंधेरे और उमस भरी गर्मी में दिन-रात गुजारने को विवश हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र राहत दिलाएगा। इस संबंध में विद्युत ग्रामीण जेई अन्नू आनंद से संपर्क करने पर मोबाइल स्विच ऑफ था.

0 likes
0 comments0 shares