Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग १ घंटा पहले

ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, गांव-गांव तक पहुंचेगी पुलिस की जागरूकता प्रयागराज।

ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, गांव-गांव तक पहुंचेगी पुलिस की जागरूकता प्रयागराज।

ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, गांव-गांव तक पहुंचेगी पुलिस की जागरूकता प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के दायित्वों और ग्रामीणों को जागरूक करने के महत्व पर जोर दिया गया। प्रयागराज पुलिस की ओर से जारी जागरूकता पत्रक में ग्राम प्रहरी को गांव का पहरेदार और पुलिस का साथी बताया गया है। ग्राम प्रहरी गांव की गतिविधियों पर नजर रखने, रात्रि गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल संबंधित थाने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रक के अनुसार, ग्राम प्रहरियों को गांव में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्म-मृत्यु की सूचनाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों से पुलिस को अवगत कराना चाहिए। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता करना और ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित थाने तक पहुंचाना भी उनकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया। ग्राम प्रहरियों से अपेक्षा की गई कि वे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतें तथा किसी भी आपराधिक घटना की सूचना बिना देरी किए पुलिस तक पहुंचाएं। जागरूकता पत्रक में आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और बाल हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई है। साथ ही ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बिना पुष्टि के किसी सूचना को प्रसारित नहीं करने की अपील की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल से अपराधों की रोकथाम तथा समय पर सहायता पहुंचाने में मदद मिल सकती है। रिपोर्टर आदित्य कुमार

0 likes
0 comments1 shares