Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*दो महाविद्यालयों के मध्य एम. ओ. यू. पर हुए हस्ताक्षर* सहजनवा गोरखपुर

*दो महाविद्यालयों के मध्य एम. ओ. यू. पर हुए हस्ताक्षर* सहजनवा गोरखपुर

*दो महाविद्यालयों के मध्य एम. ओ. यू. पर हुए हस्ताक्षर* सहजनवा गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवा एवं दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के मध्य दिनांक 26.05 2026 को शैक्षिक एवं अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने हेतु एक महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एम.ओ.यू. के अंतर्गत दोनों महाविद्यालय संयुक्त रूप से शैक्षिक गतिविधियों, शोध कार्यों, सेमिनार, कार्यशाला, व्याख्यानमाला, छात्र-शिक्षक आदान कार्यक्रम तथा कौशल विकास संबंधी आयोजनों का संचालन करेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं शोध के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा के प्रचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल ने कहा कि "यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थानों के मध्य ज्ञान, संसाधनों एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को एक नवीन दिशा प्रदान करेगा।" वहीं दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने "इसे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।" एम. ओ. यू. पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा औपचारिक हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह तथा महाविद्यालय परिवार के डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, श्रीमती ममता गौतम, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. महंथ यादव, डॉ. हरेराम यादव, डॉ. कौशल किशोर तिवारी, अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares