नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गाजीपुर, 30 अगस्त।

नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गाजीपुर, 30 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मु0अ0सं0 214/26, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/5N/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बाबूलाल राम (45 वर्ष) पुत्र स्व. बिरजूराम, निवासी ग्राम मंझनपुर कला, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को मंझनपुर चट्टी से भुड़कुड़ा जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त: बाबूलाल राम पुत्र स्व. बिरजूराम, निवासी मंझनपुर कला, थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर, उम्र करीब 45 वर्ष।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह, थाना भुड़कुड़ा पुलिस।