वार्ड-14 चिनहट में विकास उपेक्षित, एक महीने में दूसरी बार मेयर से

वार्ड-14 चिनहट में विकास उपेक्षित, एक महीने में दूसरी बार मेयर से मिले नीलकंठ एनक्लेव के निवासी *लखनऊ।* चिनहट वार्ड नंबर-14 के अंतर्गत आने वाली *नीलकंठ एनक्लेव, निजामपुर मल्हौर* कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण न होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को एक बार फिर लखनऊ की *महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल* से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि वे *एक महीने पहले भी इसी समस्या को लेकर महापौर से मिल चुके हैं*, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। कॉलोनी में सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं और नाली न होने की वजह से थोड़ी सी बारिश में भी जलभराव हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जनसमस्या को गंभीरता से सुनते हुए महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने प्रतिनिधिमंडल को *10 दिन के अंदर बजट रिलीज कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।* इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में *विवेक सिंह रावत* एवं *नीलकंठ एनक्लेव निवासी विशाल सिंह* प्रमुख रूप से मौजूद रहे।