Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२५ मिनट पहले

योग के साथ सामाजिक मुद्दों पर की गई चर्चा

योग के साथ सामाजिक मुद्दों पर की गई चर्चा

चौरी चौरा । सोमवार को कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीज़ी कालेज सोनबरसा बाजार डुमरी खास गोरखपुर के तत्वाधान मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाईयों के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांँचवें दिन की शुरुआत सरस्वती और गुरुदेव ज़ी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया गया उसके बाद योगाचार्य समीर जाली और दिनेश शर्मा द्वारा योगा, सूर्य नमस्कार कराया गया उसके बाद स्वयं सेवक /स्वयं सेविकाओ द्वारा बिभिन्न मुद्दों जैसे मतदान का महत्व , सड़क सुरक्षा, पर्यावरण एवं जल संरक्षण , कन्या भ्रूण हत्या, घरेलु हिंसा, एचआई वी/एड्स, रक्तदान, साक्षरता,मस्तिक ज्वर आदि विषयो पर जन जागरूकता रैली निकली गई। कालेज की प्राचार्य डॉ गीता शुक्ला एवं बी टी सी प्राचार्य साधना त्रिपाठी ज़ी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया,रैली शिविर स्थल से होते हुए चयनित ग्राम सभा डुमरी खास,वसंत टोला, लखराव मंदिर, मंसूरवा चौराहा से शिविर स्थल पर आकर समाप्त हो गई। वैद्धिक सत्र मे डॉ राघवेंद्र कुमार चौहान , समाज शास्त्र विभाग के वरिष्ठ आचार्य द्वारा साइवर अपराध एवं डिजिटल भारत विषय पर स्वयं सेवक /स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि साइवर अपराध कंप्यूटर, नेटवर्क या इंटरनेट के माध्यम से कि जाने वाली अवैध गतिविधियां हैँ जिनमे आनलाइन, धोखाधड़ी, हैकिंग, डेटा चोरी, और डिजिटल आरेस्ट जैसे मामले शामिल हैँ। डिजिटल भारत कि शुरुआत 1जुलाई 2015 को शुरू किया गया जिससे भारत वर्ष के सभी नागरिकों को डिजिटल साक्षरता, पेपरलेस, कैंसलेस गवर्नेंस को बढ़ावा देना हैँ कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका निक्की तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे डॉ सत्यवान कुमार यादव, डॉ राम प्रभाकर धर द्विर्वेदी, डॉ बलजीत, डॉ राकेश मल्ल डॉ मंजुला त्रिपाठी,डॉ शैलेश मल्ल,नीरज पाण्डेय सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares