Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर अलीगंज बाजार स्थित निर्माण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल

सुलतानपुर अलीगंज बाजार स्थित निर्माण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य फैजान अहमद अंसारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर विद्यालय के फाउंडर राजेश दूबे ‘निर्माण’, डायरेक्टर अजय दूबे, इंचार्ज प्रियंका खत्री, हिंदी प्रवक्ता लाल सागर यादव, अंग्रेजी प्रवक्ता लईक खान, गणित प्रवक्ता पूर्णिमा पाण्डेय, अवधेश यादव, विज्ञान प्रवक्ता राजेश यादव, सुरेन्द्र सिंह, कविता तिवारी, वंदना तिवारी, सुधा मिश्रा, सुमन यादव, रंजू मैम, हर्षिता तिवारी, कविता उपाध्याय, माधुरी, रंजना शुक्ला, शिम्पी दूबे एवं शबनम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।विद्यालय प्रधानाचार्य फैजान अंसारी ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।

0 likes
0 comments0 shares