Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

मातृभूमि संगठन अध्यक्ष आरिफ अंसारी के पिता सुल्तान अंसारी का निधन, क्षेत्र

मातृभूमि संगठन अध्यक्ष आरिफ अंसारी के पिता सुल्तान अंसारी का निधन, क्षेत्र

मातृभूमि संगठन अध्यक्ष आरिफ अंसारी के पिता सुल्तान अंसारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जखनिया/गाजीपुर।गाजीपुर जनपद के जखनिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत जखनिया पुरानी बाजार निवासी एवं लोकप्रिय सामाजिक संगठन “मातृभूमि जखनिया” के अध्यक्ष आरिफ अंसारी को उस समय गहरा आघात पहुंचा, जब उनके पिता सुल्तान अंसारी उर्फ बाबू अंसारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सुल्तान अंसारी उर्फ बाबू अंसारी की उम्र लगभग 60 वर्ष थी और वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सुल्तान अंसारी मूल रूप से विकासखंड जखनिया के ग्राम सभा अलीपुर मदंरा के निवासी थे, जबकि उनका परिवार वर्षों से जखनिया पुरानी बाजार में निवास कर रहा था।स्वर्गीय सुल्तान अंसारी अपने पीछे पत्नी शाहजबी बेगम, बड़े पुत्र आरिफ अंसारी तथा छोटे पुत्र फरहत अंसारी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना क्षेत्र में फैली, बड़ी संख्या में शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर मातृभूमि संगठन के संरक्षक नीरज सिंह अजेय, मुकेश मौर्य, आदिल अंसारी, संतोष सिंह, मुन्ना, विक्की सिंह, अनीश सिंह, मजहर अकबर, भोला, इंद्रजीत सिंह, अंटू, संतु सिंह, मातृभूमि संगठन के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश पांडे, इमरान पठान सहित तमाम गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय सुल्तान अंसारी सरल, मिलनसार एवं सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। समाज में उनका व्यवहार अत्यंत सौम्य था और वे सभी लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहभागी बनते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अच्छे और नेकदिल इंसान को खो दिया है।अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की मगफिरत एवं शांति के लिए दुआ करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

0 likes
0 comments1 shares