T
Lucknow३ मिनट पहले
पूर्व एमएलसी के पुत्र को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि गोरखपुर, 22

पूर्व एमएलसी के पुत्र को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि गोरखपुर, 22 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सुदामा सिंह के रेलवे स्टेशन रोड स्थित आवास पर जाकर उनके पुत्र राजीव कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव का गत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने पूर्व एमएलसी के पुत्र राजीव कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यहां परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
0 likes
0 comments0 shares