Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

नए खंड शिक्षा अधिकारी के सामने प्राथमिक शिक्षा में सुधार ला पाना

नए खंड शिक्षा अधिकारी के सामने प्राथमिक शिक्षा में सुधार ला पाना चुनौती प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाना भी होगी बड़ी चुनौती,* *शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की दरकार* *सुलतानपुर।* बल्दीराय विकास क्षेत्र में नए खंड शिक्षा अधिकारी के लिए प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या कम होना, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा विद्यालयों में शैक्षिक माहौल को और बेहतर बनाना नए अधिकारी के सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी। अभिभावकों का रुझान निजी विद्यालयों की ओर बढ़ने के बीच सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाना भी विभाग के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। ऐसे में नए खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, जल निकासी, पेयजल तथा विद्यालय परिसर के रखरखाव की स्थिति भी शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करती है। इन समस्याओं के समाधान के साथ यदि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर जोर दिया जाए तो अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों के प्रति भरोसा बढ़ सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि नए खंड शिक्षा अधिकारी इन चुनौतियों से किस तरह निपटते हैं और बल्दीराय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था तथा छात्र संख्या में सुधार के लिए क्या प्रभावी कदम उठाते हैं।

0 likes
0 comments0 shares