Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित।

डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित।

डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित। देवरिया, 05 अक्टूबर। जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में कराए गए वृक्षारोपण कार्यों, उनके संरक्षण तथा गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति एवं जियो-टैगिंग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा अभी तक किए गए वृक्षारोपण कार्यों का जियो-टैगिंग कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, वे इसे तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग से पौधरोपण स्थलों की निगरानी एवं सत्यापन में सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपित पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पौधों की उत्तरजीविता पर विशेष ध्यान दिया जाए। संबंधित विभाग पौधों की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार सिंचाई, सुरक्षा एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares